स्टेशन पर स्वागत करने दावेदारों की लगी भीड़, सिंधिया हुए परेशान
ग्वालियर
विधानसभा चुनाव को लेकर दावेदार अपने नेताओं को सामने नंबर बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। राजधानी से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस दावेदार कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ रहे जिससे उनके टिकट मिलने की संभावना पर आंच आए। चुनाव अभियान समिति के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर स्टेशन जैसे ही उतरे उनसे मिलने सैंकड़ों की तादाद में दावेदार स्टेशन पर पहुंच गए। कांग्रेसी उनका स्वागत करने के लिए आतुर दिखे। इस वजह से सिंधिया को स्टेशन पर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने स्टेशन पर मौजूद शहर कांग्रेस अध्यक्ष को लताड़ लगा दी। सिंधिया ने कहा कि आपको इतने समय हो गया लेकिन व्यवस्था करना नहीं सीख पाए।
दरअसल, गूरूवार को सिंधिया राजघराने की खास शमी पूजन करने के लिए ग्वालियर पहुंचे थे। लेकिन स्टेशन पर अव्यवस्थित नजारा देख कर खासे नाराज हो गए। उन्होंने स्वयं सभी को पीछे जाने के लिए तेज आवाज में कहा। विधानसभा के लिए टिकट का वितरण होना है, ऐसे में हर दावेदार सिंधिया के सामने चेहरा दिखाने की हौड़ में लगा है। 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक सिधिया शहर में रहे और इस दौरान दावेदारों में उनको अकेला नहीं छोड़ा। 16 को जब सिंधिया शाम के समय राहुल गांधी के साथ दिल्ली रवाना हुए तो कुछ दावेदारों ने भी दिल्ली की दौड़ लगा दी थी।
गुरुवार को सिंधिया एक बार फिर शमी पूजन करने के लिए ग्वालियर आएं तो स्टेशन पर कांग्रेसियों की भीड़ का आलम यह था कि पूरा स्टेशन ही कांग्रेसियों से पट गया था। सिंधिया गतिमान एक्सप्रेस से जैसे ही उतरे कांग्रेसियों में उनका स्वागत करने की हौड़ लग गई। भीड़ के कारण सिंधिया आगे कदम तक नहीं बढ़ा पा रहे थे जिसको लेकर वह शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर खासे नाराज हुए। सिंधिया ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कैसे व्यवस्था होती है यह तो सीख लो, कैसे काम चलेगा। यहां बता दे कि जब स्व. दर्शन सिंह अध्यक्ष हुआ करते थे तो वह स्टेशन पर स्वागत के लिए कांग्रेसियों को लाइन में लगवाते थे जिससे सिंधिया जहां सभी से मिल लेते थे ओर अव्यवस्था भी नहीं होती थी।