कांग्रेस में शामिल हुए इस युवा नेता ने भाजपा को बताया रावण

सीहोर
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब कम ही समय बचा है। चुनाव से पहले राजनैतिक दलों में बयानबाजी का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में आज हाल ही में सपा से कांग्रेस मे शामिल हुए अर्जुन आर्य ने भाजपा को लेकर विवादित बयान दिया है।आर्य ने  भाजपा सरकार को रावण बताया है और कई गंभीर आरोप लगाए है। आर्य ने भाजपा पर पैसे की भूख में नर्मदा नदी का चीरहरण करने का आरोप भी लगाया है।ये बातें उन्होंने एक वीडियो जारी कर कही है।इसके पहले भी आर्य ने एक वीडियो जारी किया था, जिसमें सपा से चुनाव ना लड़ने की बात कही थी।

दरअसल, आज कांग्रेस नेता अर्जुन आर्य ने प्रदेश भर के लोगों को दशहरे की बधाई देते हुए कहा कि जिस तरीके से रावण ने मां सीता का हरण किया और गरीब, किसानों को लूटा था, उसी तरीके से शिवराज सरकार किसानों, गरीबों को लूट रही है। पैसे की भूख में शिवराज जी ने नर्मदा नदी का चीरहरण किया। आर्य यही नही रुक उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार अत्याचारी है, गरीब किसान को भाजपा ने लूटा है। इसके साथ ही उन्होंने शिवराज सरकार को लुटेरी बताते हुए सरकार की लंका को दहन करने की अपील की।

यहां बता दें कि हाल ही में समाजवादी पार्टी ने सीहोर जिले की बुधनी सीट से अर्जुन आर्य को अपना उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन महज 24 घंटे के भीतर अर्जुन ने टिकट वापस कर दिया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद अर्जुन आर्य ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनौती दी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस यदि उन्हें बुधनी से टिकट देगी तो वो शिवराज को हरा सकते हैं।मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट बेहद हाई प्रोफाइल सीट मानी जाती है क्योंकि यहां से विधायक खुद सीएम शिवराज सिंह चौहान हैं और वह लगातार यहां से जीतते रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button