हिना खान ने उड़ाए सबके होश मालदीव से बिकिनी फोटो की शेयर
टीवी ऐक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया की भी चहेती हैं। हिना इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल और फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने मालदीव गई हुई हैं। समंदर का किनारा, खुला आसमान, बहती हवाएं, यह सब हिना को सुकून पहुंचा रहे हैं और अपने वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर खूब शेयर कर रही हैं। हिना अब मालदीव से अपनी एक बिकिनी फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।
हिना खान ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर अपनी यह पिंक बिकीनी फोटो शेयर की। इसमें वह मालदीव में धूप सेंकती नजर आ रही हैं। हिना की इस तस्वीर पर फैन्स और चाहने वाले खूब प्यार लुटा रहे हैं।
यह दिलचस्प है कि लॉकडाउन के बाद मालदीव हमारे सिलेब्रिटीज के लिए छुट्टियां मनाने का फेवरिट डेस्टिनेशन बन गया है। काजल अग्रवाल भी शादी के बाद हनीमून मनाने पति गौतम किचलू के साथ मालदीव ही पहुंची थीं।
काजल और हिना के अलावा, रकुल प्रीत सिंह, तारा सुतारिया, नेहा धूपिया, सामंथा अक्किनेनी, दिशा पाटनी, कृष्णा श्रॉफ भी छुट्टियां मनाने बीते दिनों मालदीव गई थीं।
मालदीव जाने से पहले हिना खान टीवी पर 'बिग बॉस 14' में नजर आई थीं। वह शो में एक सीनियर के तौर पर गई थीं और वहां उन्होंने दो हफ्ते का वक्त बिताया।