विक्रांत काॅलेज में 15 MP बटालियन NCC के छात्रों का किया चयन

ग्वालियर
विक्रांत ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स कर्नल अरिंदम मजूमदार, कैप्टन डाॅ. संजय सिंह कुशवाह, सूबेदार मेजर अलीशेर खान एवं सूबेदार अजय थापा के मार्गदर्शन में विक्रांत काॅलेज परिसर में 15 एम.पी. बटालियन (बाॅयज) में छात्रों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया के अधिकारियों द्वारा सभी छात्रों को एन.सी.सी. के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया छात्र की फिजीकल फिटनेस, मेडीकल फिटनेस, दौड़, वैंड स्ट्रैच कराकर की गई।

विक्रांत समूह के चेयरमैन श्री आर.एस. राठौर ने छात्रों की चयन प्रक्रिया के लिये 15 एम.पी. बटालियन एन.सी.सी. के कामंडिंग आॅफीसर कर्नल अरिंदम मजूमदार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

चयन प्रक्रिया के उपरांत चयनित सभी छात्रों को संस्थान के सचिव श्री विक्रांत सिंह राठौर, डीएमडी श्रीमती जगविंदर कौर, कोषाध्यक्ष श्रीमती गुंजन राठौर, प्रभारी प्राचार्य प्रो. आनंद बिसेन, समस्त प्राध्यापकों ने बधाई दी।  

 

Back to top button