सीता का जन्म रामायण काल में ‘टेस्ट ट्यूब बेबी’ का सबूत: दिनेश शर्मा

मथुरा 
त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब के अजब-गजब बयान के बाद अब उत्तर प्रदेश के डेप्युटी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने भी एक चौंकाने वाला बयान दिया है। शर्मा ने देवी सीता को टेस्ट ट्यूब बेबी का सबूत बता डाला है। यूपी के मथुरा में आयोजित एक समारोह में पहुंचे डेप्युटी सीएम ने कहा कि पत्रकारिता महाभारत काल से होती आ रही है। 
 
शर्मा ने कहा कि कहा जाता है कि सीता माता  का जन्म जमीन के अंदर किसी घड़े के अंदर हुआ था। इसका मतलब साफ है कि रामायण काल में टेस्ट ट्यूब बेबी का कॉन्सेप्ट था। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आज लाइव टेलिकास्ट होता है लेकिन उन्हें लगता है कि इसी तरह की तकनीक महाभारतकाल में भी थी। महाभारत के युद्ध का लाइव टेलिकास्ट संजय ने धृतराष्ट्र को सुनाया था। 

डॉ. दिनेश शर्मा से पहले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब   ने भी कुछ ऐसा ही बयान दिया था। यूपी के डेप्युटी सीएम ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मोतियाबिंद का ऑपरेशन, प्लास्टिक सर्जरी, गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत, परमाणु परीक्षण और इंटरनेट जैसी तमाम आधुनिक तकनीक पौराणिक काल में ही शुरू हुई थी। 

 
उन्होंने कहा, 'गूगल अभी शुरू हुआ है लेकिन हमारा गूगल  लंबे समय पहले शुरू हो गया था। नारद मुनि सूचना का प्रतीक थे। वह कहीं भी पहुंचकर कोई संदेश किसी दूसरी जगह तीन बार 'नारायण' बोलकर भेज देते थे।' उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने गौरवशाली इतिहास को याद रखना चाहिए। 

बिप्लब के अजब-गजब बोल- 

1- 'भारत वह देश है जहां संजय महाभारत में धृतराष्ट्र को बता रहा था कि युद्ध में क्या हो रहा है। इसका मतलब उस समय भी टेक्नॉलजी थी, इंटरनेट था। उस समय भी यह सब इस देश में था।' 

2- 'जिसने भी अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जीतकर लौटा। लगातार पांच सालों तक हमने मिस वर्ल्ड/ मिस यूनिवर्स के ताज जीते। डायना हेडन भी जीत गईं। क्या आपको लगता है कि उन्हें ताज जीतना चाहिए था? सच में भारतीय महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं।' 

3-'युवा सरकारी नौकरी के लिए कई वर्षों तक राजनीतिक दलों के पीछे भागते हैं और अपने जीवन के कई अनमोल वर्ष बरबाद कर देते हैं। अगर यही युवा राजनीतिक दलों के पीछे भागने की बजाय पान की दुकान खोल लेते तो अब तक उनके बैंक में 5 लाख रुपये होते।' 

4-'हर घर में एक गाय होनी चाहिए। यहां दूध 50 रुपए लीटर है। कोई ग्रैजुएट है, नौकरी के लिए 10 साल से घूम रहा है। अगर वह गाय पाल लेता तो अपने आप उसके बैंक अकाउंट में 10 लाख रुपए तैयार हो जाते।' 

5- 'मकैनिकल के बजाय सिविल इंजिनियर्स को सिविल सर्विसेज जॉइन करनी चाहिए क्योंकि उनके पास प्रबंधन, निर्माण और समाज से जुड़ी ज्यादा जानकारी और अनुभव होता है।' 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button