यूपी-बिहार की महिलाएं कद-काठी में सबसे कमजोर

 
बिहार-झारखंड और यूपी की महिलाओं की कद-काठी बेहद कमजोर है। बिहार में ऐसी महिलाओं की संख्या 30%, झारखंड में 31.5% और यूपी में 25.3% है। इसके उलट देश में उत्तरपूर्व के राज्यों में महिलाओं की सेहत सबसे बेहतर है। 

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट-2016 के मुताबिक, बिहार, दादरा नागर हवेली, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और असम में एक चौथाई से अधिक महिलाओं का वजन औसत से भी कम है।

यूपी में लगभग ढाई करोड़ महिलाएं कुपोषण का शिकार हैं। झारखंड के बाद बिहार की हालत देश में सबसे खराब है। यहां 30.4 फीसदी महिलाओं का न वजन और न लंबाई मानक के अनुरूप है।

यूपी: 2,50,00,000
झारखंड: 50,58,212
बिहार: 1,65,00,559

(आंकड़े 2011 की जनगणना के आधार पर) 

इनकी हालत खराब

महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल

सबसे बेहतर सेहत

अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, मेघालय, नई दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, केरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button