राशिफल 03 जून

मेष
आज आप सगे-सम्बंधियों और मित्रों से घिरे रहेंगे। व्यापार-धंधे के सम्बंध में प्रवास होगा और उसमें लाभ होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। कार्यभार से थकान अनुभव हो सकता है।

वृषभ
व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर कर देगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। अत्यधिक काम के बोझ के कारण थकान हो सकती है।

मिथुन
क्रोध को नियंत्रण में रखें। खर्च बढ़ जाने के कारण आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है। कुटुंबीजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। आप मानसिक बेचैनी अनुभव कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

कर्क
आज के दिन मौज मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आप सराबोर होंगे। स्वादिष्ट भोजन और नए वस्त्राभूषण आदि की खरीदारी होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय में साझेदारी से लाभ मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह
परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर आप आनंदपूर्वक समय व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश, कीर्ति और आनंद की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा।

कन्या
संतान की समस्या से चिंतित रह सकते हैं। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग ना लें। प्रणय प्रकरण में सफलता मिलेगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात होगी। शेयर-सट्टा में सावधानी रखें। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

तुला
माता के मामले में आपको चिंता हो सकती है। यात्रा के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। सीने में तकलीफ हो सकती है। जमीन संबंधी मामलों में सावधानीपूर्वक व्यवहार करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक
आज का दिन खुशीपूर्वक व्यतीत करेंगे। नए कार्य की शुरुआत करेंगे। घर में भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा। स्वजनों और मित्रों के साथ मुलाकात होगी। लघु प्रवास का योग है। आज आपके कार्य सफल होंगे। भाग्य में लाभदायक परिवर्तन आएंगे।

धनु
दिन मध्यम फलदायी साबित होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी पैदा होने के कारण मनमुटाव हो सकता है। आज कोई महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। अनिद्रा सताएगी और समय पर भोजन न मिलने से क्रोधित होंगे।

मकर
ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर आपका वर्चस्व बढ़ेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों और स्नेहीजों के साथ की मुलाकात से आनंदित होंगे। उत्तम भोजन और वस्त्राभूषण मिलेंगे।

कुंभ
आर्थिक लेन-देन नहीं करें। खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। स्वजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानहानि की आशंका है।

मीन
शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी और संतान से लाभ प्राप्त होगा। आकस्मिक धन प्राप्त होने की संभावना है। वस्तुएं खरीदने के लिए अनुकूल दिन है, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button