400 साल पुराना अनोखा और रहस्यमयी मंदिर, जहां से गुजरने पर होता है चमत्कार…

पटना
हमारे देश में कई ऐसे चमत्कारिक मंदिर स्थित हैं जो अपने आप में कई रहस्यों को समेटे हुए हैं। इन मंदिरों के भीतर छुपे कई रहस्यों को आज तक वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। उन्हीं में से एक मंदिर के बारे में हम आपको बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

आज हम आपको 400 साल पुराने भारत के एक ऐसे अनोखे और रहस्यमयी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आए दिन चमत्कारिक घटनाएं देखने को मिलती हैं जो आम इंसानों और वैज्ञानिकों की समझ से परे है।

तंत्र साधना के लिए प्रसिद्ध बिहार के बक्सर जिले में स्थिथ राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी मंदिर तंत्र साधना के लिए मशहूर है जहां साधकों की हर मनोकामना पूरी होती है।

हर रोज यहां एक अद्भुत और चमत्कारिक घटना घटती है जिसके कई साक्षी हैं। लेकिन जो वो देखते या सुनते हैं उसे दूसरों को समझा पाना या फिर उसे प्रमाणित कर पाना बेहद मुश्किल है।

इस मंदिर की सबसे अनोखी मान्यता यह है कि निस्तब्ध निशा में यहां स्थापित मूर्तियों से बोलने की आवाजें आती हैं। मध्य-रात्रि में जब लोग यहां से गुजरते हैं तो उन्हें आवाजें सुनाई पड़ती हैं। मंदिर के इस बात की पुष्टि भी करते हैं। नगर के कई लोगों ने भी रात में मंदिर से बुदबुदाने की आवाज सुनने की बात कही है।

ऐसा लगता है मानो मूर्तियां आपस में बातें करती हैं। इस बात को जांचने के लिए वैज्ञानिकों के एक दल ने वहां रिसर्च किया, जिसमें यह निकलकर आया कि वहां कोई भी नहीं होने पर शब्दि तैरते रहते हैं। वैज्ञानिकों ने माना है कि मंदिर में कुछ न कुछ तो अजीब घटित होता ही है।

वैज्ञानिक भी इस बात को लेकर हैरान हैं। इस मंदिर में कलश स्थापना का विधान नहीं है। तंत्र साधना से ही यहा माता की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। तांत्रिक कारणों से ही यहां कलश स्थापित नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button