एम्स में डॉक्टर के बेटे ने खुद को गोली मारी, ICU में भर्ती

पटना
 
पटना एम्स के डॉक्टर के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गंभीर हालत में डॉ त्रिभुवन के बेटे अक्षत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आईसीयू में उसकी हालत नाजुक है। बुधवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब अक्षत के कमरे में से खून निकलता देखा। परिजन कमरे में गए तो वहां अक्षत खून में लथपथ पड़ा था।

पुलिस ने बताया कि डॉ त्रिभुवन मूल रूप से सासाराम के रहनेवाले हैं। पटना एम्स में रेजिडेंट डॉक्टर हैं। वो फिजियोलॉजी विभाग में हैं। जबकि उनकी पत्नी डॉ नीलू गायनेकोलॉजिस्ट हैं। खगौल में प्राइवेट प्रैक्टिस करती हैं। डॉक्टर दंपती का बेटा अक्षत रेडियंट स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार रात में खाना खा कर सोने चला गया। रात करीब 1:00 बजे मां ने बेटे को पानी पीते देखा था।

उसके बाद कब अक्षत ने खुद को गोली मार ली, परिजनों को पता नहीं चला। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।  घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है जिसमें अक्षत ने हारुण नगर फुलवारीशरीफ से जुड़े किसी विवाद की बात कही है। अक्षत रेडियंट स्कूल की दसवीं कक्षा का छात्र है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम पहुंच गई है। पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button