CM करेंगे प्रदेश की जनता से संवाद, कल दतिया, बुधनी जाएंगे

भोपाल
वैक्सीनेशन महाअभियान के लिए का भ्रम दूर करने और अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम को प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियों और उपलब्ध डोज की जानकारी देने के साथ लोगोंं से जीवन सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगवाने का आग्रह करेंगे। सीएम चौहान कल इसी तारतम्य में भोपाल, सीहोर और दतिया जिले में वैक्सीनेशन के लिए लोगों को जागरुक करने जनता के बीच भी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री चौहान भोपाल में अन्ना नगर, सीहोर में बुधनी और दतिया जिले के परासरी गांव में ग्रामीणों की बीच जाकर सीधा संवाद करेंगे और वैक्सीनेशन अभियान की जानकारी देकर वैक्सीन के फायदे बताएंगे।

Back to top button