नए अवतार में आ रही Mahindra Bolero, मिलेंगे कई धांसू फीचर्स

 
नई दिल्ली

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) जल्द ही भारत में BS6 कम्प्लायंट बोलेरो (Mahindra Bolero) SUV भारत में लॉन्च करेगी। इस पॉप्युलर SUV का अपडेटेड मॉडल तीन वेरियंट्स के साथ आ सकता है। यह कार B4, B6 और B6(O) वेरियंट्स में आ सकती है। BS4 मॉडल की तुलना में नया मॉडल 50,000 रुपये तक महंगा हो सकता है। हालांकि यह कीमत वेरियंट पर निर्भर करेगी। मौजूदा समय में यह एसयूवी 4 वेरियंट्स में उपलब्ध है। जिनकी कीमत 7.61 लाख से 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है।
 नई बोलेरो में क्या बदला ?
मई बोलेरो के बारे में अभी तक कई तस्वीरें सामने आ चुकी है। अब इस कार की एक नई तस्वीर सामने आई है। नई तस्वीर से पता चलता है कि कार में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे। नई बोलेरो में नई डिजाइन वाला ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर और नए हेडलैम्प्स और रिवाइज्ड बंपर दिए गए हैं। कार में पहले की ही तरह सिग्नेचर बॉक्सी स्टांस दिया गया है।
 
कार के इंटीरियर में क्या नया ?
कार के इंटीरियर के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है पर माना जा रहा है इस कार में नए डिजाइन के साथ डैशबोर्ड दिया जाएगा। इसके अलावा स्टियरिंग भी इस मॉडल में नया होगा।

सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग्स
सेफ्टी के लिए इस कार में ड्यूल एयरबैग्स दिए जाएंगे। इसके अलावा एसयूवी में स्पीड अलर्ट सिस्टम और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया जाएगा। ट्रांसमिशन के लिए इस कार में 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा।

20 साल से भारतीय बाजार में है बोलेरो
बोलेरो को करीब दो दशक पहले अगस्त, 2000 में लॉन्च किया गया था। स्टैंडर्ड महिंद्रा बोलेरो में 2,523cc का डीजल इंजन है, जो 62 bhp का पावर और 195 Nm टॉर्क जनरेट करता है। महिंद्रा पावर प्लस में 1,493cc का डीजल इंजन है, जो 70 bhp का पावर और 195 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button