पद्म सहित सभी 1097 राष्ट्रीय पुरस्कारों में बिहार को कुल 24 मिले

पटना 

गणतंत्र दिवस  पर राष्ट्रपति की ओर से दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों सहित पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले वीरता पदक की घोषणा सोमवार को हो गई। गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में देश के 1097 लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वालों को यह पुरस्कार दिए गए। जिन्हें पुरस्कार मिला उनमें बिहार के 24 हस्ती शामिल हैं। इस तरह मिले कुल पुरस्कारों में बिहार का हिस्सा 2.18 फीसदी रहा।

 पद्म पुरस्कारों में इस बार सात पद्मविभूषण दिए गए। बिहार के किसी को भी यह पुरस्कार नहीं मिला। दस को पद्मभूषण पुरस्कार मिल। बिहार के दिग्गज नेता दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान इस पुरस्कार से नवाजे गए हैं। वहीं 102 शख्सियतों को पद्मश्री पुरस्कार मिला है। इनमें बिहार के चार लोग शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में गोवा की दिवंगत राज्यपाल मृदुला सिन्हा भी शामिल हैं। वहीं, असाधारण काम करने वाले 32 बच्चों को राष्ट्रीय बालवीर पुरस्कार मिला है। बिहार से इकलौती साइकिल गर्ल के नाम से चर्चा में आई ज्योति को यह पुरस्कार मिला है। गौरतलब है कि कोरोना काल में ज्योति हरियाणा के गुरुग्राम से अपने पिता मोहन पासवान को साइकिल पर बिठाकर दरभंगा घर ले आई थी। 

Back to top button