भीड़ ने रंगे हाथ धर दबोचा, पुजारी मंदिर में करने लगा बुजुर्ग महिला से रेप

गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक मंदिर के 55 वर्षीय पुजारी पर बुजुर्ग महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने का आरोप लगा है। वहीं घटना के बाद से लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं पुलिस ने आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला पटेल नगर का है। यहां की रहने वाली पीड़ित महिला अपने बुजुर्ग पति के साथ झुग्गी-झोपड़ी में रहती है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला त्वचा रोग से ग्रस्त थी। जिसके चलते आस-पास के लोगों ने उसे पास के ही मंदिर के पुजारी से इलाज कराने के लिए कहा। जिसके चलते महिला अपने पति के साथ दिन में पुजारी के पास इलाज के लिए गई। इस दौरान पुजारी महिला को अपने साथ ले गया। जबकि पति को बाहर खड़ा रहने के लिए कह दिया। इस दौरान महिला की चीखने की आवाजें आने लगी।

पति सहित कई लोगों की भीड़ मंदिर के अंदर गई। यहां लोगों ने पुजारी को रंगे हाथों पकड़ लिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी पुजारी सुरेंद्र सिंह गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button