मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जल्द पब्लिक करेंगे अपना रिश्ता!

मलाइक अरोड़ा और अर्जुन कपूर जहां पहले साथ दिखाई देने से भी बचते नजर आते थे वहीं अब दोनों अक्सर साथ हैंगआउट करते नजर आ जाते हैं। हाल ही में दोनों एक पार्टी से भी साथ में अर्जुन की कार से घर गए थे। माना जा रहा है कि मलाइका और अर्जुन अपने रिश्ते को जल्द ही सबके सामने स्वीकार करेंगे।

हाल ही में अर्जुन एक रिऐल्टी शो में अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस दौरान डांस के लिए स्टेज पर बुलाए जाने पर वह मलाइका का हाथ थामे पहुंचे। शो के दौरान यूं अफेक्शन दिखाने के बाद से ही इसकी अटकलें तेज हो गई हैं कि अब यह कथित कपल रिश्ता छिपाना नहीं चाहता है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अरबाज से अलग होने और उनके नई गर्लफ्रेंड बनाने के बाद अब मलाइका भी अपनी रिलेशनशिप को पब्लिक करना चाहती हैं। कहा जाता है कि अर्जुन और उनका रिश्ता काफी समय से चला आ रहा है। हालांकि, अरबाज के साथ शादी के बंधन में बंधे होने के कारण उन्होंने इस रिश्ते को छिपाए रखा।

सलमान भी अपने भाभी की इस रिलेशनशिप से नाराज बताए गए थे पर अब मलाइका और अरबाज के रास्ते अलग हो चुके हैं। ऐसे में मलाइका भी खुलकर अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को सबके सामने एक्सप्रेस करना चाहती हैं। वैसे ऐसी खबरें काफी समय से सामने आ रही हैं कि मलाइका-अर्जुन जल्द अपने रिश्ते को पब्लिक करेंगे, हालांकि, ऐसा इस बार होगा या नहीं यह जल्द ही साफ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button