जाह्नवी, खुशी और शनाया कपूर का इवेंट में दिखा ग्लैमरस अंदाज

बॉलिवुड के दूसरे सबसे मशहूर कपूर खानदान की तीन बेटियां एक साथ नजर आएं और वहां ग्लैमर मिसिंग हो ऐसा कैसे हो सकता है। बोनी कपूर की बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर और संजय कपूर की बेटी शनाया हाल ही में साथ में एक इवेंट का हिस्सा बनीं। इस दौरान तीनों काफी गॉरजस दिख रही थीं।

इस इवेंट के दौरान जाह्नवी फ्लोरल ब्लैक पैंटसूट पहनी थीं। इसके साथ उन्होंने काफी कम मेकअप किया था और हेयरस्टाइल के लिए पोनी को चुना था। उनकी बहन खुशी ने वर्टिकल स्ट्रिप्स को चुना। उन्होंने फ्लेयर्ड पैंट्स और मैचिंग क्रॉप टॉप पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने हाइ हील्स पहने हुए थे। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे जो उनके फेस को हाइलाइट कर रहा था। खुशी ने एक हाथ में वॉच तो दूसरे में गोल्ड ब्रैसलेट पहने थे।

इन दोनों बहनों की तरह ही शनाया कपूर भी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पीले रंग की फ्लोरल ड्रेस को चुना था, जिसके नूडल स्ट्रैप थे। यह ड्रेस उन पर काफी अच्छी लग रही थी। हील्स की जगह शनाया ने इस ड्रेस को वाइट शूज के साथ मैच किया। इसके साथ ही उन्होंने वाइट पर्स कैरी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button