‘डांसिंग अंकल’ ने विडियो पोस्ट कर दिया सलमान और गोविंदा को चैलेंज

नई दिल्ली

अपने डांसिंग स्टेप्स से रातोंरात पूरे देश को दीवाना बनाने वाले 'डांसिंग अंकल' संजीव श्रीवास्तव का रोज एक नया विडियो आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से इन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट (@SanjeevMP_) भी बनाया जिस पर कम समय में ही 8 हजार के करीब फॉलोअर्स हो गए हैं। इन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर नया विडियो पोस्ट किया है। 

इसमें वह गोविंदा और सलमान खान की फिल्म पार्टनर के गाने सोणी दे नखरे गाने पर डांस कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस गाने पर डांस करने के लिए सलमान खान और गोविंदा को चैलेंज किया है। उनके इस नए विडियो को लोग काफी पसंद और शेयर कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता को देखते हुए विदिशा नगर निगम ने उन्हें अपना ब्रैंड ऐंबेस्डर बनाया है। 
 
इससे पहले भी उनका एक विडियो सामने आया जिसमें वह साल 1990 में आई फिल्म थानेदार के 'तम्मा तम्मा' गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। यह विडियो भी आने के बाद भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।इनके डांस के चर्चे इस कदर फैले हैं कि MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तक ने इनकी तारीफ में ट्वीट किया। इनके डांस की दीवानों में बॉलिवुड के कई ऐक्टर्स का नाम भी शामिल है। 

  
रवीना टंडन, दिव्या दत्ता से लेकर गोविंदा तक इनके डांस के दीवाने हो गए हैं। यहां तक कि सुनील शेट्टी ने तो इन्हें अपने पास मुंबई बुलाया है। आपको बता दें, संजीव श्रीवास्तव मध्यप्रदेश के विदिशा के रहने वाले हैं। भाभा रिसर्च इंस्टिट्यूट भोपाल में प्रफेसर के पद पर कार्यरत डांसिंग अंकल के नाम से मशहूर हुए संजीव श्रीवास्तव को प्यार से डब्बू नाम से बुलाया जाता है। इनके दो विडियोज सोशल मीडिया पर धमाका मचा चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button