झांसी में रैली निकाल कर लोगों को किया गया जागरूक: विश्व पर्यावरण दिवस
झांसी
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के झांसी में रैली निकाल कर लोगों को पेड़ लगाने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कामो से बचने के बारे में जागरूक किया गया। रैली की शुरूआत इलाहाबाद बैंक के पास से हुई, जो पुलिस कार्यालय के पास वृक्षारोपण के साथ समाप्त हुई।
रैली में तख्तियां लेकर चल रहे लोगों ने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। रैली के अंत में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय में स्वयं एसएसपी विनोद कुमार ने पौधों का रोपण किया। उन्होंने कहा कि महज पौधे लगाने से ही हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती। पेड़ का आकार लेने तक हमे उनकी रक्षा करनी चाहिए। जिससे पेड़ कुशलता पूर्वक पुष्पित पल्लवित हो सके।
इस दौरान एसपी सिटी ने भी कार्यालय के पास पौधों का रोपण भी किया। हाथों में तख्तियां लेकर रैली में निकले लोगों ने संदेश दिया कि बुंदेलखंड सूखे का दंश झेल रहा है और इसका सबसे बड़ा कारण जल संरक्षण के प्रति लोगों का लापरवाह होना है। ऐसे में पानी बचाने के लिए हम सभी को अभी से ही संकल्प लेना चाहिए कि पानी की एक एक बूंद का हम सदुपयोग ही करेंगे।